Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित, उत्तराखंड के विकास और सुशासन के लिए किया याद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी-  आज मीडिया सेंटर कार्यालय में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला के नेतृत्व में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

शोक सभा को संबोधित करते हुए ध्रुव रौतेला ने कहा कि खंडूड़ी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता एवं ईमानदारी की एक सशक्त पहचान स्थापित की। उनके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों ने प्रदेश को विकास की नई दिशा प्रदान की।
शोक सभा को संबोधित करते हुए ध्रुव रौतेला ने कहा कि खंडूड़ी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता एवं ईमानदारी की एक सशक्त पहचान स्थापित की। उनके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों ने प्रदेश को विकास की नई दिशा प्रदान की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

उन्होंने कहा कि खंडूड़ी जी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन न केवल उत्तराखंड बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोक सभा में जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी, सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित समस्त पत्रकार बंधु एवं मीडिया सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉