Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों पर होमस्टे एवं गेस्ट हाउस का निरीक्षण, तीन पर लगाया 10-10 हजार रुपए का अर्थदंड, एक को दिया नोटिस

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित होम स्टे एवं गेस्ट हाउस इकाइयों का सघन निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान कुल छह होम स्टे एवं गेस्ट हाउस इकाइयों का सत्यापन किया गया। जांच में एक इकाई द्वारा नियमावली में निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर उसे नोटिस जारी किया गया। वहीं तीन इकाइयों पर प्रति इकाई 10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। बाकी दो सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित होती पाई गईं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना स्वरोजगार का बना आधार, होटल व्यवसाय शुरू कर बने आत्मनिर्भर
Ad

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचालित सभी होम स्टे एवं गेस्ट हाउसों का नियमित रूप से भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की नियमावली का उल्लंघन करने वाली किसी भी इकाई के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान इन्जा गेस्ट हाउस को नोटिस जारी किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

जीपी. गेस्ट हाउस, लेक थैरेपी होम स्टे एवं सूर्या हॉलीडे होम पर प्रति इकाई  10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। जबकि ग्वान होम स्टे एवं एल्फिन गेस्ट हाउस निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित पाए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉