Medical
उत्तराखण्डटिहरी

शिक्षिका ने शिक्षक नेता पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कोतवाली पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज, जांच जारी

ADVERTISEMENTS Ad

नई टिहरी:-   जाखणीधार ब्लॉक की शिक्षिका ने एक शिक्षक नेता पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका की तहरीर पर नई टिहरी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ब्लॉक के एक प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका ने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रोशन लाल पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिक्षिका का आरोप है कि बीते चार माह से उनका वेतन नहीं दिया जा रहा है जिससे वह आर्थिक रूप से परेशान हैं। इस संबंध में कई बार बीईओ दफ्तर जाने पर भी समस्या हल नहीं हुई। समायोजन के नाम पर उन्हें दूरस्थ स्कूल भेज दिया गया, जहां सिर्फ दो छात्र हैं। बाद में किसी तरह वापस पुराने स्कूल में तैनाती मिली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

पीड़िता ने बताया कि वेतन के संबंध में उन्होंने रोशन लाल से मदद मांगी तो संबंध बनाने की मांग की गई। उनके मोबाइल पर अश्लील वीडियो और फोटो भेजी गईं। इसकी भनक लगने पर शिक्षिका के परिजनों ने नगर क्षेत्र में हंगामा करते हुए आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

उधर, रोशन लाल का कहना है कि उन्होंने शिक्षिका को मकान बनवाने के लिए 80 हजार रुपये दिए थे। अब जब रकम वापस मांगी तो शिक्षिका उन पर अनर्गल आरोप लगा रही है। वेतन को लेकर भी बीईओ कार्यालय में बात की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी एश्वर्य पाल ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉