Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

होटल में बिल को लेकर हुआ विवाद, शांत कराने पहुंचे चौकी प्रभारी पर हमला, चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- ज्योलीकोट क्षेत्र के एक होटल में बिल को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक घटना में बदल गया। यहां होटल जिप्सी रेस्टोरेंट में पर्यटकों और होटल स्टाफ के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे चौकी प्रभारी पर ही हमला कर दिया गया। हमले में उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा के सिर पर पानी की बोतल से वार किया गया, जबकि एक होमगार्ड जवान को भी पीटकर घायल कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

यह घटना 21 दिसंबर 2025 की है। चौकी प्रभारी ज्योलीकोट उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ ज्योलीकोट बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान होटल जिप्सी रेस्टोरेंट में पर्यटकों और होटल स्टाफ के बीच विवाद की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां खाने के बिल को लेकर कहासुनी हो रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश की तो चार लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी, और जान से मारने की नीयत से आधी भरी पानी की बोतल (मिल्टन) से उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा के सिर पर दो बार हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे एक होमगार्ड जवान को भी पीटकर घायल कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से चारों आरोपियों- दीप चंद्र, मनोज, त्रिभुवन शर्मा (निवासी मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा) और प्रवीण चंद मंसत (निवासी ग्राम खस्ता, थाना सल्ट) को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट

चारों के खिलाफ थाना तल्लीताल में FIR संख्या 72/2025 के तहत बीएनएस की गंभीर धाराओं में सरकारी कार्य में बाधा, लोक सेवक पर हमला, मारपीट, और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने विवेचना करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना तल्लीताल में FIR संख्या 72/2025 के तहत बीएनएस की गंभीर धाराओं में सरकारी कार्य में बाधा, लोक सेवक पर हमला, मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।  थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने दो टूक कहा कि पुलिस पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉