Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दशहरे पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु चप्पे-चप्पे पर पुलिस की चौकसी, सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान जारी

ADVERTISEMENTS Ad

  हल्द्वानी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में दशहरे पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

ADVERTISEMENTS Ad

     इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी अमर चंद शर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहिताश सागर सहित पुलिस टीम एवं प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम चंद पंत, प्रभारी निरीक्षक लालकुआ बृजमोहन राणा व अन्य सभी थाना क्षेत्र में दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

● पुलिस बल द्वारा मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस अड्डों, मेला स्थलों में सतत गश्त की जा रही है।
● संदिग्ध व्यक्तियों व अराजक तत्वों पर पैनी नज़र रखते हुए डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की जा रही है।
● स्थानीय बाजारों, सड़कों पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

जनता से की अपील
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें। अपने बच्चों और सामान पर विशेष ध्यान दें।
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अफवाहों पर ध्यान न दें।

> पुलिस हमेशा आपकी सेवा में तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉