Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

दुखद खबर: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ, पूरे प्रदेश में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश की राजनीति से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है और राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के अनुसार, पिछले कई दिनों से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई थी और उनके आवास पर नेताओं, समर्थकों तथा परिजनों का लगातार आना-जाना लगा हुआ था। उनके निधन को उत्तराखंड की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

सेना से राजनीति तक सफर

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के चौथे मुख्यमंत्री रहे भुवन चंद्र खंडूड़ी का राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन काफी प्रभावशाली रहा। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ। बताया जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने उन्हें सक्रिय राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया था।

1990 के दशक में जब खंडूड़ी सेना से सेवानिवृत्त होकर देहरादून लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनका राजनीतिक जीवन नई दिशा में आगे बढ़ा। उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति में एक मजबूत और साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

स्वच्छ छवि और सख्त प्रशासन के लिए हमेशा रहे चर्चित

भुवन चंद्र खंडूड़ी को उनके सादगीपूर्ण जीवन, अनुशासित कार्यशैली और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रहने के लिए याद किया जाता है। राज्य निर्माण के बाद उत्तराखंड की राजनीति में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉