Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कूलर से करंट लगने पर महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर। यहां करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।ग्राम पीरुमदारा गणपति धाम कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय सरोजनी भंडारी पत्नी होश्यार भंडारी ग्रहणी थी।शनिवार को वह अपनी बहु के साथ घर पर थी। इस दौरान वह कमरे से बाहर निकली वापस लौटने के दौरान कमरे के बाहर लगे कूलर के संपर्क में आ गई। जिसके बाद उसे कूलर से जोरदार झटका लगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

आवाज सुनकर आई बहु ने देखा तो सास को करंट लगा था। आनन फानन में परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। मृतका के दो बेटे व एक बेटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉