Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2.14 किलो चरस के साथ हल्द्वानी के एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने आवास विकास क्षेत्र से 2.14 किलो चरस के साथ हल्द्वानी के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम कंचन तारा रोड आवास विकास में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान टीम को एक स्कूटी सवार आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देख स्कूटी मोड़ने की कोशिश करने लगा। शक होने पर टीम ने घेराबंदी कर स्कूटी चालक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम सुमित गुप्ता पुत्र दिनेश चन्द्र गुप्ता निवासी रामपुर रोड निकट राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी बताया। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से 2.14 किलो चरस बरामद हुई। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि  वह हल्द्वानी मंडी में आढ़त का काम करता है। उसके हल्द्वानी निवासी चचेरे भाई ने उसे 5 हजार रुपये का लालच देकर रुद्रपुर के युवक को चरस देने को कहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी
Ad

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और स्कूटी अपने कब्जे में ले ली है। टीम में थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी के अलावा अनिल भारती, रमेश चंदोला, एएनटीएफ से कौशल भाकुनी, भुवन चंद्र पांडे, दिनेश चंद्र, हरीश गोस्वामी, कंचन चौधरी शामिल रहे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉