Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रामनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई: 20 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त समेत दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर वांछित व इनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्देशों के अनुपालन में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में गठित कोतवाली रामनगर पुलिस एवं एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 20,000 रुपए के इनामी अभियुक्त विशाल पासवान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने बताया कि 27 मई को वादी सुभाष द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त द्वारा उनके साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में धारा 115(2), 351(3), 352 एवं 109 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

मुकदमे में नामजद अभियुक्त विशाल पासवान पुत्र उमेश पासवान निवासी टांडा मल्लू, रामनगर की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उस पर 20,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरपानी क्षेत्र स्थित खाली मैदान से इनामी अभियुक्त विशाल पासवान को एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान उसके साथ मौजूद अनुज रावत पुत्र मोहन सिंह रावत निवासी ग्राम बसई, पीरूमदारा, रामनगर को भी एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

दोनों अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे बरामद होने पर उनके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त विशाल पासवान पुत्र उमेश पासवान निवासी टांडा मल्लू, रामनगर (20,000 रुपए का इनामी अभियुक्त), अनुज रावत पुत्र मोहन सिंह रावत निवासी ग्राम बसई, पीरूमदारा, रामनगर शामिल हैं। इनके पास से दो अदद अवैध तमंचे बरामद किए। पुलिस टीम में सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक रामनगर, उप निरीक्षक गणेश जोशी, कांस्टेबल विक्रम कुमार, कांस्टेबल विजेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, गगन भण्डारी, महबूब आलम, भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी), भानु प्रताप (एसओजी) शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉