Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी के अध्यक्ष पद पर अभिषेक गोस्वामी ने 145 वोटो से जीत हासिल की, उपाध्यक्ष पद पर मनीष चंद्र दो हजार से अधिक वोटों से जीते

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज के चुनाव में लगातार एबीवीपी के अभिषेक गोस्वामी और एनएसयूआई के कमल बोरा की कांटे की टक्कर रही लेकिन अंततः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपनी जबरदस्त ताकत का प्रदर्शन किया। अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के अधिकृत प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कमल बोरा को भारी मतों के अंतर से मात देते हुए जीत हासिल की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

15वें और अंतिम राउंड की मतगणना में अभिषेक गोस्वामी को 1625 वोट और कमल बोरा को 1465 वोट मिले, यानी 160 वोटों की निर्णायक बढ़त रही। यह जीत एबीवीपी के लिए केवल संख्याओं का आंकड़ा नहीं, बल्कि कॉलेज में उनके प्रभाव का प्रमाण भी है।
इस जीत के साथ ही एबीवीपी ने कॉलेज में लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, और वहीं  उपाध्यक्ष पद के लिए मनीष चंद्र ने 2000 से अधिक वोटो से जीत हासिल की है जो छात्रों में उनकी लोकप्रियता को उजागर करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉