Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

अब केदारनाथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को नहीं करना पड़ेगा घंटों इंतजार, पुलिस, प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए टोकन की व्यवस्था बनाई

ADVERTISEMENTS Ad

  अब केदारनाथ में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग ने भीड़ को देखते हुए टोकन व्यवस्था बनाई है, जिसके तहत प्रति घंटे 1400 श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन कराए जाएंगे।
मौसम और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है। कपाटोद्घाटन से ही टोकन वितरण के लिए संगम पर दस काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad


बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार न लगे और भक्तों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए इस बार पहले दिन से ही टोकन व्यवस्था लागू की जाएगी। प्रशासन और पुलिस ने पर्यटन विभाग को टोकन व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है।
संगम पर दस काउंटर लगाए जा रहे हैं, जहां यात्रियों को प्रतिघंटे के हिसाब से टोकन वितरित किए जाएंगे। अलग-अलग श्रेणी के टोकन नंबर स्क्रीन पर जारी होंगे। टोकन लेने के बाद उन्हें स्लॉट के हिसाब से 15 मिनट पहले लाइन में शामिल किया जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को घंटों लंबी लाइन में रहने से निजात मिलेगी।
जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ में भीड़ प्रबंधन के लिए प्रति घंटा 1400 टोकन वितरण कर यात्रियों को दर्शन कराए जाएंगे। वहीं भीड़ प्रबंधन के लिए संगम से ही पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉