Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगरक्राइम/दुर्घटना

सड़क हादसा: बाइक पोल से टकराई, युवक की मौके पर मौत

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- बीती रात हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश मंडल (26) उदय नगर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश लाइफ लाइन हॉस्पिटल में किसी परिचित की डिलीवरी के लिए गया था। वहीं से वह एक सफाई कर्मचारी को छोड़ने के लिए सुंदरपुर गांव चला गया। वहां से लौटने के दौरान एस मोड़ पर बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह मोड़ नहीं काट पाया और सीधा खेत में लगे खंबे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी की मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब 5 बजे जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्हें खेत में एक बाइक गिरी हुई दिखाई दी। पास जाकर देखने पर युवक मृत अवस्था में मिला। लोगों द्वारा तत्काल पुलिस और ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चेकिंग के दौरान टूरिस्ट बस से 348 कनस्तर अवैध लीसा किया बरामद, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉