Medical
उत्तराखण्ड

कारोबारियों को सोने के बिस्कुट बेचने का झांसा देकर 70 लाख रुपए लूटे, पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ डकैती, धोखाधड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

सितारगंज:- हल्द्वानी और लालकुआं के दो कारोबारियों को सोने के बिस्कुट बेचने का झांसा देकर 70 लाख रुपये की डकैती करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला समेत आठ लोगों ने दोनों कारोबारियों को धोखे से सितारगंज बुलाकर लाठी-डंडों से पीटकर और उनकी रकम लूट ली और भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ डकैती, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और परिजनों में मचा हड़कंप
Ad

पुलिस के मुताबिक, लालकुआं क्षेत्र के ग्राम जग्गी बंगर निवासी मोहित चौबे पुत्र पूरन चन्द्र चौबे और संदीप शर्मा पुत्र मुरारी लाल शर्मा निवासी तीन पानी हल्द्वानी ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बबली उर्फ किरन कौर तीन माह पहले उनके सम्पर्क में आई थी। बबली ने उन्हें बताया कि उसे कहीं से सोने के बिस्किट मिले हैं, जिसे वह सस्ते में दे सकती है। उसके झांसे में आकर दोनों लोग बीती 26 मार्च की दोपहर बबली के बताए घर ग्राम रसोइयापुर पहुंचे, जहां बबली के अलावा सात लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad

सोने का एक छोटा टुकड़ा सुनार से चेक कराने के बाद के मोहित और संदीप 27 मार्च को दोबारा सितारगंज पहुंचे। मोहित के अनुसार, ग्राम रसोइयापुर के एक घर में बबली समेत आठ लोगों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर उनके बैग में रखे 70 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉