Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

हाईकोर्ट के खड़िया खनन पर रोक लगाने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर, खनन में लगी 124 पोकलैंड और जेसीबी मशीनों को किया सीज

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर। हाईकोर्ट के खड़िया खनन पर रोक लगाने के आदेश के बाद जिले की पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने 24 घंटों के भीतर खनन कार्य में लगीं 124 पोकलैंड और जेसीबी मशीनों को सीज कर दिया है। वहीं मशीन स्वामियों ने भी मशीनों की चाबियां चौकियों और थानों में जमा करवा दी हैं। सभी खड़िया खदानों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने सभी खान संचालकों को नियम का पालन करने की हिदायत दी है। जिले में सात जनवरी से खड़िया खनन पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जगह-जगह बैरियर भी लगा दिए है। ताकि खड़िया के ट्रक वाहन नहीं जा सके। शुक्रवार सुबह से ही पुलिस ने खड़िया खानों में लगी पोकलैंड और जेसीबी मशीनों को सीज करना शुरू कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं का समाधान करने की मांग
Ad

मशीनों में नोटिस भी लगाए गए। नोटिस मिलते ही मशीन संचालक रीमा पुलिस चौकी, कांडा पुलिस चौकी और कोतवाली में चाबियां जमा करने पहुंचने लगे। रीमा चौकी में सबसे अधिक 52 चाबियां जमा हुईं जबकि पूरे जिले में 124 मशीनों के पहिये पूरी तरह थम गए। वर्तमान में जिले की खड़िया खानों से कई कुंतल खड़िया खुदी पड़ी है। इसकी निकासी पर भी फिलहाल रोक लगी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉