Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

हरिद्वार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार, दुर्घटना में तीन लोग घायल

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार सोमवार को हरिद्वार हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। माजरी ग्रांट क्षेत्र में पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से आ रही थी। माजरी ग्रांट के पास पहुंचते ही वाहन अचानक डगमगाया और पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉