Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

चिकित्सा शिक्षा: मेडिकल कॉलेजों को मिली 54 नियमित फैकल्टी, शिक्षण को मिलेगी गति, मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा विभाग को राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से 54 नियमित फैकल्टी सदस्य मिल गए हैं। इनमें 18 प्रोफेसर और 36 एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। चयनित फैकल्टी को प्रदेश के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र ही तैनाती दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसे प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण, प्रशिक्षण और शोध कार्यों को गति मिलेगी, साथ ही अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज भी मिल सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 156 पदों पर भर्ती के लिए चयन बोर्ड को भेजा था। चयन बोर्ड ने निर्धारित मानकों के आधार पर साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत 54 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

विभागवार चयन विवरण इस प्रकार है:

एनॉटमी, पैथोलॉजी और पीडियाट्रिक्स विभाग में 2-2 प्रोफेसर चयनित किए गए हैं। वहीं माइक्रोबायोलॉजी में 3, और बायोकैमिस्ट्री, ब्लड बैंक, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, फॉरेन्सिक मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपीडिक्स, फिजियोलॉजी, रेडियोथेरेपी में 1-1 प्रोफेसर का चयन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान

एसोसिएट प्रोफेसरों की बात करें तो एनेस्थीसिया, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, फॉरेन्सिक मेडिसिन, जनरल सर्जरी, फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी और बायोकैमिस्ट्री विभाग में 2-2 पदों पर चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त एनॉटमी, ब्लड बैंक, माइक्रोबायोलॉजी, जनरल मेडिसिन, ऑप्थैल्मोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, साइकाइट्रिक, रेडियोथेरेपी व पीडियाट्रिक्स में 1-1 एसोसिएट प्रोफेसर तथा ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनी व ईएनटी में 3-3, और पैथोलॉजी में 5 एसोसिएट प्रोफेसर नियुक्त किए गए हैं।

चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि चयनित संकाय सदस्यों की तैनाती से न केवल शैक्षणिक गतिविधियों को बल मिलेगा, बल्कि मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापरक चिकित्सा सुविधा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉