Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में किया बड़ा फेरबदल, डॉ.आशुतोष सयाना को एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने पांच वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। आदेशों के तहत डॉ. आशुतोष सयाना को एक बार फिर से चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उनसे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉ. अजय कुमार आर्या को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. चंद्र प्रकाश को राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर की कमान सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

इसी क्रम में डॉ. चंद्र मोहन सिंह रावत को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का नया प्राचार्य बनाया गया है। वहीं डॉ. जीएस तितियाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

इसके अलावा डॉ. पंकज सिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।

शासन का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। नई नियुक्तियों के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉