Medical
उत्तराखण्डचमोली

हरियाणा के यात्रियों की कार खाई में गिरने से बाल- बाल बची, सवार सभी चार यात्री सुरक्षित

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:-  सिमली-गैरसैंण मोटर मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। हरियाणा की एक कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई की ओर चली गई, लेकिन किस्मत से वह खाई में गिरने से पहले ही पत्थरों पर अटक गई। हादसे में कार सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार फरीदाबाद (हरियाणा) से ओली गई थी और वापस लौटते समय आदिबद्री के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और वायर क्रेट की दीवार में लगे पत्थर पर अटक गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद कर्णप्रयाग से क्रेन मंगवाकर कार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कार में कुल चार यात्री सवार थे, जिन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही। प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉