Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक घायल, अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:-  बीते दिनों युवती के साथ हुए गैंग रेप के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। फरार आरोपियों की तलाश के दौरान चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में पुलिस एवं अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार हो गए। एक आरोपी घायल है जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे एवं जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी अजय गणपति जिला अस्पताल पहुंचे तथा घायल अभियुक्त से गहन पूछताछ की, पुलिस के मुताबिक कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत घटित गैंगरेप की गंभीर घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को सख्त निर्देश दिए गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश, सुरागरसी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में 27 जुलाई 2026 की देर रात्रि को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया जो पुलिस को देखकर भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा कर घेराबंदी किए जाने पर अभियुक्तों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा का प्रयोग करते हुए की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह के पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर

पुलिस टीम द्वारा गैंगरेप प्रकरण में वांछित तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे एवं जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष। (उपचाराधीन), जोगा सिंह पुत्र रंजीत सिंह, निवासी ग्राम अज्जूवालाथाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र 24 वर्ष व रविंदर पुत्र फुम्मन सिंह, निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र 19 वर्ष शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉