Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

चार अक्टूबर को बनबसा में होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक, तैयारियां शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- आगामी 4 अक्टूबर को प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एनएचपीसी बनबसा में प्रस्तावित की गई है। चंपावत जिले में पहली बार होने जा रही कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज होने की संभावना है। बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाला मंत्रिमंडल पहली बार चंपावत जिले में बैठक करने जा रहा है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में होने वाली इस बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि बैठक का मुख्य एजेंडा प्रदेश से जुड़े नीतिगत विषयों पर निर्णय लेना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: मानसून की विदाई से पहले बदल सकता है मौसम, 26 सितंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना
Ad

देहरादून से बाहर कैबिनेट बैठक आयोजित करने की परंपरा उत्तराखंड में पहले से रही है। गैरसैंण, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा समेत विभिन्न जिलों में पूर्व में मंत्रिमंडल की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। इन बैठकों में संबंधित क्षेत्रों से जुड़े विषयों को भी प्राथमिकता दी जाती रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यकाल में हरिद्वार, विजय बहुगुणा के कार्यकाल में गैरसैंण तथा हरीश रावत सरकार के दौरान हरिद्वार, अल्मोड़ा और केदारनाथ में कैबिनेट बैठकें हुई थीं। इसके बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के दौरान टिहरी झील की कोटी कॉलोनी स्थित फ्लोटिंग मरीना में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी। पौड़ी में भी कैबिनेट बैठक हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयास से हुआ कैड़ागाँव हाईस्कूल का उच्चीकरण, ग्रामीणों ने जताया आभार

बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में सरकार किन नीतिगत प्रस्तावों पर मुहर लगाती है, इस पर प्रदेश भर की नजर रहेगी। खासतौर पर चंपावत और कुमाऊं क्षेत्र से जुड़े विषयों को बैठक में कितना स्थान मिलता है, यह भी महत्वपूर्ण होगा। सरकार की ओर से बैठक के दौरान लिए जाने वाले निर्णयों से प्रदेश के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉