Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ने नवाड़खेड़ा में धान की फसल की कटिंग में किया प्रतिभाग, उत्पादन के सही आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया का किया निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज रविवार को हल्द्वानी के ग्राम नवाड़ खेड़ा में कृषक ललित मेहरा के खेत में धान की फसल की कटिंग में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने फसल उत्पादन के सही आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े न केवल फसल उत्पादन के सटीक आकलन में मदद करते हैं, बल्कि किसानों के हित में सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों की आधारशिला भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद्यान्न भंडारण नीति, आयात-निर्यात नीति जैसी कई महत्वपूर्ण नीतियों के निर्धारण में इन्हीं आंकड़ों का उपयोग किया जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने छोटा कैलाश मंदिर में 2.65 करोड़ की लागत से होने वाले सौन्दर्यीकरण, पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ, ग्रामीणों ने फूल मालाओं से किया स्वागत
Ad

उन्होंने यह भी बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के समय फसलों को हुए नुकसान की स्थिति में राहत राशि वितरण का आधार भी यही आंकड़े होते हैं। इसके साथ ही ये आंकड़े सांख्यिकी सर्वेक्षणों में भी सम्मिलित किए जाते हैं, जिससे कृषि क्षेत्र की सटीक तस्वीर सामने आती है। इस अवसर पर तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे, स्थानीय किसान व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: स्कूल से घर लौट रहे शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो शिक्षक और शिक्षिकाएं घायल, चालक सुरक्षित, सभी की हालत खतरे से बाहर
Ad

इधर, प्रगतिशील किसान नरेंद्र सिंह मेहरा ने जिलाधिकारी के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा कृषि एवं किसानों के प्रति लगाव से प्रतीत होता कि आने वाले समय में जिले में कृषि विकास के नए आयाम खुलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉