Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

युवती को स्कॉर्पियो सवार युवकों ने खींचने का किया प्रयास, राहगीरों की सजगता से हुए नाकाम, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:-  कंपनी से लौट रही एक युवती को स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने कोतवाली के पास जबरन गाड़ी में खींचने का प्रयास किया। राहगीरों और परिजनों की सजगता से युवक कामयाब नहीं हुए। लोगों ने मौके पर तीनों आरोपियों को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, कोतवाली के पास रहने वाली युवती पंतनगर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह कंपनी की बस से उतरकर पैदल घर की ओर जा रही थी। तभी पीछे से सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार तीन युवक पहुंचे और युवती पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। कुछ दूरी आगे जाकर उन्होंने रास्ता रोककर उसे गाड़ी में खींचने का प्रयास किया।

युवती ने साहस दिखाते हुए खुद को बचाया और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिजन और राहगीर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने तीनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाल बृजमोहन राणा ने बताया कि युवती की तहरीर पर अनिल कुमार आर्य निवासी राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता, चंदन आर्य और विनोद आर्य निवासी शिव मंदिर कार रोड बिंदुखत्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

एएसपी मनोज कत्याल ने कहा कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए सिडकुल की कंपनियों से समन्वय कर बस स्टॉपेज पर पुलिस तैनाती की व्यवस्था की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉