उत्तराखण्डनैनीताल
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आपदा क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा, अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS
भीमताल:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के नौकुचियाताल, नौल, विजरौली, आदि क्षेत्र का विगत दिनों आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क मार्गों, पेयजल लाइनों, अन्य स्थिति का जायजा लिया।
ADVERTISEMENTS
मंत्री कैड़ा ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी
मंत्री कैड़ा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए !
मंत्री कैड़ा ने कहा आपदा से कई मोटर मार्ग, पेयजल लाइन, विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुए हैं, क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो, पेयजल लाइनों, विद्युत व्यवस्था को शीघ्र सही करने, आपदा मद से सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिये।
ADVERTISEMENTS












