Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

20 वर्षीय युवक ने आठवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, छात्रा की मां ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज कराया मुकदमा, युवक को भेजा जेल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने आठवीं की छात्रा को अपने प्यार में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक दिल्ली चला गया। मां को जब छात्रा के गर्भवती होने का पता चला तो वह छात्रा को गर्भपात का दबाव बनाने लगी। छात्रा भागकर दिल्ली चली गई। मां ने कोतवाली में तहरीर दी। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक और छात्रा को हल्द्वानी बुलाया। युवक को टीपी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का मेडिकल कराने में गर्भवती होने की पुष्टि हुई। उधर छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार  बरेली रोड निवासी संजय पाल (20) पुत्र रामस्वरूप टीपी नगर चौकी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार की चिकन शॉप में काम करता था और यहीं रहता था। वहीं उसके पड़ोस में एक 14 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती थी। यहीं दोनों में दोस्ती हो गई। इसी दौरान युवक ने आठवीं की छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उधर छात्रा की मां को दोस्ती की बात पता चल गई। इसलिए मां ने छात्रा का सिम तोड़ दिया और मोबाइल छीन लिया। साथ ही ये बात युवक के रिश्तेदार को भी बताई ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

युवक के रिश्तेदार ने दो महीने पूर्व युवक को दिल्ली काम के लिए भेज दिया। इस दौरान भी छात्रा अपने पिता के नंबर से चोरी छिपे युवक से बात करने लगी। उधर मां को शक होने पर मां ने छात्रा की मेडिकल जांच कराई तो जांच में वह दो महीने की गर्भवती निकली। मां ने बेटी से गर्भ गिराने के लिए कहा। इस पर छात्रा भागकर दिल्ली संजय पाल के पास चली गई। उधर मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और युवक को फोन कर दिल्ली से बुलाया। युवक जैसे ही छात्रा के साथ पहुंच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
  मेडिकल जांच में छात्रा की गर्भवती होने की बात सामने आई है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉