Medical
उत्तराखण्ड

किशोरी के साथ दुष्कर्म, अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म, आरोपी की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:- 17 साल की एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो में मामला पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।आरोपी बागेश्वर जिले का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, एक गांव की किशोरी की तबीयत खराब होने पर उसकी मां रुद्रप्रयाग जिले के एक अस्पताल ले गई थी। जहां चार जून को किशोरी ने बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद किशोरी ने सात जून को थाना थराली में दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने पॉक्सो में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी बागेश्वर जिले का रहने वाला है और थराली क्षेत्र में काम करता है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बागेश्वर भेजी जा रही है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद किशोरी रिश्तेदारों के घर पर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉