Medical
उत्तराखण्डचंपावत

जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, 3 घंटे बाद शव झाड़ियों में मिला

ADVERTISEMENTS Ad

बनबसा।  बनबसा क्षेत्र के मझगांव, देवीपुरा निवासी 45 वर्षीय विरमा देवी की बाघ के हमले से मौत हो गई।  पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक बीते दिवस महिला सुबह करीब 10 बजे गांव की पांच अन्य महिलाओं के साथ दो किलोमीटर दूर खटीमा रेंज के जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान बाघ ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया और 500 मीटर दूर घसीटता ले गया। महिला की चीख सुनकर साथ गईं महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने गांव पहुंचकर प्रधान को बताया। करीब तीन घंटे बाद महिला का क्षत-विक्षत शव झाड़ियों से मिला। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। देवीपुरा प्रधान प्रशासक दीपक चंद्र रजवार ने बताया कि बाघ के हमले में महिला की जान जाने की दो माह में दूसरी घटना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉