Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

महिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने की तैयारी में जुटी वन विभाग की टीम, ड्रोन से सर्च अभियान जारी

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:- बीते दिन जखोली के देवल गांव में आदमखोर गुलदार ने  महिला को मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है। वहीं वन विभाग की 34 सदस्यीय टीम गुलदार को पकड़ने और मारने की तैयारी में जुटी है। शिकारी जॉय हुकिल के साथ तीन विभागीय शूटर निरंतर गुलदार को मार गिराने के प्रयासों में जुटे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad

यहां बताते चलें कि बीते दिन 77 वर्षीय सर्वेश्वरी देवी पत्नी इन्द्र दत्त उनियाल को गुलदार ने खेतों में निवाला बना दिया था। इसके बाद रात को ही वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी देवेंद्र पुंडीर सहित रेंजर और अन्य 34 वन कर्मी क्षेत्र में तैनात हैं। प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी बुधवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंची थी जहां उन्होंने विभागीय स्तर पर मुआवजा देने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गुलदार के आतंक को देखते हुए चार टीमें लोगों को सर्तक कर रही है। ड्रोन से सर्च किया जा रहा है जबकि पहले ही 6 कैमरा ट्रैप और दो पिंजरे लगाए गए हैं। विधायक भरत चौधरी ने भी महिला के परिजनों से मुलाकात की।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉