Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

शराब की नशे में वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन किया सीज

ADVERTISEMENTS Ad

 क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के मौके पर सख्त सुरक्षा प्रबंधों को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके तहत कालाढूंगी पुलिस ने शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाने वाले एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 23 दिसंबर 2024 को पुलिस चौकी बैलपड़ाव के प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा गिरी और उनकी टीम ने बैलपड़ाव चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक वाहन तेजी से और लहराते हुए आता दिखाई दिया। वाहन को रोकने पर पुलिस ने पाया कि वाहन चालक, गौरव सैनी पुत्र ज्वाला सिंह, निवासी कांगला, थाना शामली, जिला मुजफ्फरनगर, शराब के नशे में था। उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार किया गया और वाहन सीज कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad

इस कार्रवाई के तहत पूरे जनपद में अब तक 446 चालकों पर कार्रवाई की गई है। 21 वाहनों को सीज किया गया और 60 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। पुलिस प्रशासन आगामी त्योहारों के दौरान इस तरह की चेकिंग को और सख्त कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉