Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जानवरों की बीमारी “लंपी त्वचा रोग” से बचाव के लिए जन जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन, बीमारियों और लक्षणों से बचाव के लिए दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल/ रामनगर:-  आज पशुपालन विभाग नैनीताल द्वारा बहुउद्देशीय शिविर के अंतर्गत एल.एस.डी.  (लंपी त्वचा रोग) से बचाव के लिए विकासखंड रामनगर में जन जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

शिविर में माननीय विधायक रामनगर एवं ब्लॉक प्रमुख रामनगर ने टीकाकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उप जिलाधिकारी रामनगर ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे पशुपालन विभाग की टीम का पूरा सहयोग करें ताकि टीकाकरण अभियान को सफल बनापीया जा सके। आयोजित शिविर के दौरान वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी रामनगर ने सभी पशुपालकों को पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि पूरे क्षेत्र में पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए टीम बनाकर एक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालकों की सुविधा और जागरूकता के लिए बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के बारे मे जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए अभियान, 163 टीमें फील्ड में तैनात, जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को दिए गाँव गाँव जाकर अभियान चलाने के निर्देश
Ad

बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरणः

पशु चिकित्सा विभाग द्वारा चलाई जा रही टीम से अपने सभी पशुओं का समय पर मुफ्त या निर्धारित टीका जरूर लगवाएं। साफ-सफाई का ध्यानः पशुशाला (गोशाला) को हमेशा साफ और सूखा रखें। वहां नियमित रूप से चूने या कीटाणुनाशक का छिड़काव करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: सितंबर के पहले सप्ताह में लगातार बारिश की संभावना, देहरादून समेत तीन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी
Ad

पशुओं को दें सुलभ और स्वच्छ आहारः

पशुओं को साफ पानी और पौष्टिक चारा दें। बीमार पशु का दाना-पानी स्वस्थ पशुओं से अलग कर दें। पशुपालको अवगत कराया कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार क्षेत्र में चल रहे टीकाकरण अभियान में विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का सर्वे और टीकाकरण कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉