Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ने नैनीताल के ब्रिटिश कालीन 62 नालों के अतिक्रमण की मांगी 15 दिन में सूची, विभागीय अधिकारियों की टीम गठित

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नैनीताल शहर के अन्तर्गत स्थित ब्रिटिश कालीन 62 नालों में अतिक्रमण के सम्बन्ध में एक बैठक बुलाई गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में जिलाधिकारी ने नालों में अतिक्रमित किये गये क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार कर 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। इस हेतु उन्होंने राजस्व, लोनिवि, राजकीय सिंचाई, नगर पालिका व अर्थ एवं संख्या विभाग के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। टीम द्वारा नैनीताल शहर अन्तर्गत ब्रिटिशकालीन 62 नालों का जी.आई.एस. जी.पी.एस., ड्रोन एवं बन्दोबस्ती नक्शे के आधार पर सर्वे कार्य कर अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाएगी ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

उन्होंने गठित टीम को निर्देशित किया है कि ब्रिटिश कालीन 62 नालों की सर्वे कार्य पूर्ण कर अतिक्रमणकारियों की सूची / सर्वे रिपोर्ट 15 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही की जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉