Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी रामडी आनसिंह जिला पंचायत सीट, विधायक बंशीधर भगत ने बैठकें कर जुटाया प्रत्याशी बेला तोलिया के लिए समर्थन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी रामडी-आनसिंह जिला पंचायत सीट पर संपर्क अभियान तेज कर दिया है। विधायक बंशीधर भगत ने दावा किथा है कि भाजपा इस सीट को भारी अंतर से जीत रही है। कार्यकताओं को और मेहनत कर जीत का अंतर बढ़ाना है। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत की उपस्थिति में आज जिला पंचायत क्षेत्र 21 रामड़ी आनसिंह पनियाली के लामाचौड़ खास और रामपुर लामाचौड़ में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

इन बैठकों में विधायक ने कहा कि गांवों का विकास और तेज करना है। पिछले पांच सालों में इन गांवों में अच्छा विकास हुआ। केंद्र, राज्य के साथ ही पंचायतों में भाजपा की सरकार जरूरी है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज विरोधी हार देख बौखला गए हैं, बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। पिछले पांच साल में इन गांवों में 16 करोड़ रुपए से अधिक का काम हुआ। अब गांवों के विकास के लिए कई और योजनाओं पर काम करना है। जिला पंचायत के नए बोर्ड में इन कामों को कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉