Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुखानी पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से चोरी की वारदात का किया खुलासा, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

  हल्द्वानी:- एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन और एसपी सिटी  प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन एवं सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी  दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा किया।

ADVERTISEMENTS Ad

    बीते 5 अक्टूबर को वादी अमित उप्रेती पुत्र माधवानंद उप प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, पिथौरागढ़ द्वारा थाना मुखानी पर तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके निर्माणाधीन मकान से ताला तोड़कर लाइट की तारें, नल फिटिंग का सामान तथा पानी की मोटर चोरी कर ली।
वादी की तहरीर पर मु.अ.सं. 234/2025 धारा 305 (ए/331(1) बी.एन.एस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद के सुपुर्द की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जिनमें कुछ संदिग्ध व्यक्ति प्रकाश में आए। पुलिस टीम ने स्टील फैक्ट्री, कमलवागांजा के पास से 3 संदिग्ध व्यक्तियों को स्कूटी पर जाते हुए रोककर पूछताछ की, जिन्होंने अपना नाम —खेमराज सागर पुत्र देवपाल सागर निवासी कालीचौड़, सुल्तान नगरी, गोलापार थाना काठगोदाम उम्र 24 वर्ष, मनीष आर्य पुत्र स्व0 सतीश चंद्र आर्य निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष, नरेंद्र मेहरा पुत्र पुष्कर सिंह मेहरा निवासी उपरोक्त, उम्र 28 वर्ष बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना स्वरोजगार का बना आधार, होटल व्यवसाय शुरू कर बने आत्मनिर्भर
Ad

     तलाशी लेने पर उक्त के कब्जे से एक क्राम्पटन कंपनी की मोटर, एक लाल-सफेद थैले में कटे हुए बिजली के तारों के गुच्छे तथा 9 बंडल हैवेल्स लाइफ लाइन तार बरामद हुए।
अभियुक्तों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए 25 अक्टूबर को स्टील फैक्ट्री, कमलवागांजा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा स्कूटी को एमवी एक्ट के तहत सीज किया।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, कॉन्स्टेबल धीरज सुगड़ा, कॉन्स्टेबल सुनील अगरी, कॉन्स्टेबल रविंद्र खाती शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉