Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

श्याम सिंह धानक को मिली जमानत, दिव्यांग बच्चियों से दुष्कर्म के आरोप में पिछले 19 माह से जेल में था बंद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। गौलापार के दृष्टिबाधित संस्थान में दिव्यांग बच्चियों से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद श्याम सिंह धानक को बुधवार को पॉक्सो कोर्ट से जमानत मिल गई। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) सुधीर तोमर की अदालत ने उम्र, बीमारी और लंबी न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर यह राहत दी गयी है।
धानक बीते 19 माह से जेल में था। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका में बताया गया कि वह 63 वर्ष का है और बीमार है। साथ ही मामले में 14 प्रमुख गवाहों की गवाही हो चुकी है और मुकदमे के फैसले में अभी वक्त लगेगा। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया, लेकिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत मंजूर कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

गौरतलब है कि सितंबर 2023 में दृष्टिबाधित संस्थान में पढ़ने वाली एक बच्ची ने डाक के माध्यम से तत्कालीन एसएसपी को पत्र भेजा था। उसमें आरोप लगाया गया था कि श्याम सिंह धानक उसे गलत तरीके से छूता है और विरोध करने पर पीटता है। बच्ची ने यह भी कहा था कि ऐसी प्रताड़ना उसकी तीन अन्य सहपाठी बालिकाओं के साथ भी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

इसके बाद 11 अक्तूबर 2023 को काठगोदाम थाने में धानक के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। 13 अक्तूबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस प्रकरण से हल्द्वानी में व्यापक आक्रोश फैला था।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉