Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सचिवालय में सेवाएं देने वाले आईएएस, आईपीएस से लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों को लगानी होगी बायोमेट्रिक हाजिरी, मुख्य सचिव ने किये आदेश जारी

Ad

देहरादून। सचिवालय में सेवाएं देने वाले आईएएस, आईपीएस से लेकर आउटसोर्स के कर्मचारी भी एक मई से बायोमेट्रिक हाजिरी लगाएंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं।

Ad

दरअसल, सचिवालय में बायोमीट्रिक हाजिरी का मई 2017 में आदेश जारी हुआ था। शुरू में तो इसका अनुपालन हुआ लेकिन धीरे-धीरे इसे लेकर मामला ढीला पड़ता चला गया। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एक मई से सचिवालय में सभी सेवाओं के अधिकारी, कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नगरासू गुरुद्वारे में हुआ विवाद 27 घंटे बाद हुआ शांत, बंधक बनाए गए सेवादार को छोड़ा, छह अन्य निहंगों से प्रशासन की बातचीत जारी, जिलाधिकारी ने की अफवाहों ध्यान न देने की अपील
Ad

सचिवालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, प्रांतीय सिविल सेवा, न्यायिक सेवा, सचिवालय सेवा, वित्त सेवा और आउटसोर्स कार्मिकों को रोजाना निर्धारित समयावधि में बायोमीट्रिक उपस्थिति लगानी होगी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से अफसरों, कर्मचारियों के समय से दफ्तर न आने की शिकायतें भी आ रही थीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनसुनवाई कार्यक्रम में कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान, कहा जनहित की समस्याओं का निस्तारण अपने स्तर पर सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉