Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मौसम: उत्तराखंड से मानसून की विदाई, उमस और बारिश से मिलेगी राहत, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  उत्तराखंड में मानसून की पूरी तरह से विदाई हो गई है। मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सुहाना होने लगा है। आसमान साफ रहने से जहां लोगों को उमस और बारिश से राहत मिली है, वहीं अब तापमान में गिरावट के साथ ठंड की दस्तक भी हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चार अक्तूबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पांच से नौ अक्तूबर के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गर्दन के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मालिश के दौरान मौत, झोलाछाप पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
Ad

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है बर्फबारी

मौसम के इस बदलाव का असर सबसे पहले उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के बाद आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर नैनीताल और कैंची धाम आने वाले पर्यटकों की भीड़ अचानक बढ़ी, यातायात प्रभावित, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों,श्रद्धालुओ से की अपील
Ad

बारिश के बाद तेजी से गिरेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले सप्ताह कुछ क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की स्थिति में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। खासकर सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

मानसून की विदाई के साथ अब प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में सर्दी के मौसम शुरू होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉