Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिनैनीताल

श्री राम राज्याभिषेक एवं शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर में यह रहेगा यातायात/ डायवर्जन प्लान

ADVERTISEMENTS Ad

आज हल्द्वानी में श्री राम राज्याभिषेक शोभा यात्रा और राम-भरत मिलाप कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान हल्द्वानी शहर में यातायात / डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। जो दोपहर 2 बजे से शोभा यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज / सिटी/सिडकुल की बसें टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज तक आ सकेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बरेली रोड से आने वाली रोडवेज की बसों एवं सिटी / सिडकुल की बसें तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज तक आ सकेंगी। 

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें एवं सिटी/सिडकुल की बसें जब शोभा यात्रा ओके होटल से एसडीएम कोर्ट तिराहा व सिन्धी चौराहा से ओके होटल के मध्य रहेगी तब लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से हाईडिल तिराहा से तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज तक आ सकेंगी।

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज/सिटी बसें रोडवेज पश्चिमी गेट से अपने गन्तब्य को जायेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया चौराहा से हाईडिल तिराहा होते हुए पनचक्की तिराहा से लालडॉट तिराहा / चम्बलपुल से चौफला चौराहा होते हुए ऊँचापुल से काला‌ढूंगी की ओर जायेगी। जब शोभा यात्रा प्रेम टाकीज से केमू स्टेशन के मध्य रहेगी तब रोडवेज पश्चिमी गेट से होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगी।

रोडवेज / केमू स्टेशन से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली रोडवेज / केमू की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया चौराहा से नैनीताल रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगी। जब शोभा यात्रा प्रेम टाकीज से केमू स्टेशन के मध्य रहेगी तब रोडवेज पश्चिमी गेट से नैनीताल रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेगी।

छोटे वाहनों का डायवर्जन

बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास से नारीमन तिराहा काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा तथा शेष छोटे वाहन गाँधी इण्टर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा से आईटीआई तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा / नवाबी रोड तिराहा से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

रामपुर रोड से आने वाले हल्द्वानी एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहा/नवाबी रोड होते हुए पनचक्की तिराहा से नहर कवरिंग रोड/हाइडिल तिराहा/कालटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त

कालाढूंगी रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन ऊँचापुल तिराहा / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की होते हुए हाईडिल तिराहा / कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तव्य को जायेंगे व अन्य छोटे वाहन मुखानी चौराहा / नवाबी रोड तिराहा से डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एव बरेली रोड/रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन नारीमन तिराहा काठगोदाम से गोला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर जायेंगे। एवं कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन कॉलटैक्स तिराहा / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से चम्बल पुल से चौफला चौराहा होते हुए ऊँचापुल चौराहा से कालाढूंगी रोड की ओर जायेंगे।

नैनीताल रोड काठगोदाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त वाहन-

जब शोभा यात्रा ओके होटल से एसडीएम कोर्ट तिराहा के मध्य रहेगी तब महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर कुल्यालपुरा तिराहा से पानी की टंकी तिराहा होते और नगर निगम नहर कवरिंग रोड हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉