Medical
उत्तराखण्डटिहरी

ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी का धुआं बना जानलेवा, दम घुटने से चार साल की मासूम बच्ची की मौत, मां की हालत गंभीर, एम्स ऋषिकेश किया रेफर

ADVERTISEMENTS Ad

नई टिहरी:-  सीआईएसएफ कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे में मासूम की जान चली गई। ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई गई अंगीठी का धुआं चार साल की मासूम बच्ची के लिए जानलेवा साबित हुआ। दम घुटने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी गणेश पालवे सीआईएसएफ में कॉस्टेबल के पद पर तैनात हैं और उनका परिवार कोटी कॉलोनी स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी में रहता है। जानकारी के अनुसार, गणेश पालवे अस्वस्थ होने के कारण उपचार के लिए देहरादून गए हुए थे। 16 जनवरी की शाम उनकी पत्नी मोनिका गणेश पालवे (37) ने ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई और रात में उसे भीतर ही रख दिया।अगली सुबह करीब 10 बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर बिस्तर पर मोनिका पालवे और उनकी चार साल की बेटी आर्य गणेश पालवे बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की यातायात व्यवस्था में बदलाव: 1 अगस्त से माल रोड पर किसी भी वाहन का हॉर्न बजाना प्रतिबंधित, रूसी बाईपास पार्किंग हब के रूप में होगा विकसित
Ad

दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम  को मृत घोषित कर दिया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख, भ्रूण लिंग परीक्षण करने वालों पर होगी कार्रवाई, अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर रहेगी नजर, सूचना देने पर मिलेगा 50 हजार रुपए का इनाम

कोतवाली निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि कमरे की जांच में कोई विषाक्त पदार्थ या सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे के अंदर अंगीठी पाई गई है। आशंका है कि अंगीठी से निकले धुएं के कारण दम घुटने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉