Medical
उत्तराखण्ड

ट्रेन में सफर के दौरान लापता महिला को पुलिस ने किया सकुशल

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की:- नंदा देवी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला
रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गयी थी। नवविवाहिता को हरिद्वार पुलिस ने बिहार के बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला पति से नोकझोंक होने के बाद खुद ही ट्रेन की दूसरी बोगी में चली गई थी और बाद में बेगूसराय स्थित अपने परिचित के यहां पहुंच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पांच मई को कानपुर निवासी मनीष अग्रहरि अपनी पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ नंदा देवी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। इसी दौरान प्रज्ञा अचानक लापता हो गई थी।
महिला के गायब होने के बाद मनीष ने लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में इसे अपहरण की धाराओं में तरमीम कर दिया गया और पुलिस की कई टीमें महिला की तलाश में जुट गई थीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

लगातार जांच और तकनीकी पड़ताल के बाद पुलिस को महिला के बिहार के बेगूसराय में होने की सूचना मिली। इसके बाद चौकी प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बेगूसराय पहुंची और महिला को सकुशल बरामद कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

लक्सर कोतवाली लाए जाने के बाद महिला के बयान दर्ज किए गए। पूछताछ में महिला ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी। नाराज होकर वह दूसरी बोगी में चली गई। बाद में उसने अपने मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकालकर फेंक दिया और बेगूसराय में रहने वाले एक परिचित के यहां चली गई।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के बयान दर्ज करने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉