Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पंचायत चुनाव से पहले नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही, तलाशी के दौरान कार से अंग्रेजी शराब की 15 पेटी और 73 हजार से अधिक की नगदी बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर नैनीताल पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है।
      इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण सैनी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने आज चैकिंग के दौरान नया कोसी पुल के पास वाहन संख्या यूके 8601  कार को चैक किया गया। तलाशी के दौरान कार के अंदर से इम्पीरियल स्टाइल स्लेन्डेड व्हिस्की की 15 पेटियां (कुल 180 बोतलें) तथा ₹73,800 नगदी बरामद की गयी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

पुलिस टीम ने मौके से 2 अभियुक्तों. प्रियांकुल पुत्र प्रभाकर सिंह निवासी ग्राम गढ़ी थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर, और मनीष विष्ट पुत्र इन्द्र सिंह विष्ट निवासी उदयपुरी बन्दोबस्ती, रामनगर, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली रामनगर पर एफआईआर संख्या 275/25, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

गिरफ्तारी टीम में उ.नि. मनोज नयाल, हे.का. तालिब हुसैन, का. शुभम कुमार, हे.का. राकेश जोशी, का. पुखराज यादव, का. महबूब आलम मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉