Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने रात को चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से आभूषण और नगदी बरामद, दूसरे फरार साथी की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं/ हल्द्वानी:-  दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने बंद मकानों की रेकी करना और फिर रात के अंधेरे में ताला तोड़कर घर साफ कर देना, इस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए दो आरोपियों ने यह तरीका अपना रखा था।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्दूचौड़ में एक बंद मकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए लालकुआं पुलिस ने एक आरोपी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। उसका साथी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला हल्दूचौड़ का है, यहां रहने वाली कलावती भट्ट करीब दो माह पहले उपचार के लिए अपनी बेटी के पास बेंगलुरु गई थीं। घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी बीच 4 सितंबर को अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान को निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने थाना लालकुआं में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा संख्या 141/2026 के तहत धारा 305 (A)/331 (4) बीएनएस-2023 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बृजभूषण राणा के पर्यवेक्षण में टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित, प्रमुख चौराहों पर आशीर्वाद के दीये जलाए, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

जांच के दौरान पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर 19 सितंबर  को जयपुर बीसा, हल्दूचौड़ क्षेत्र से यासीन पुत्र सफी अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। 35 वर्षीय यासीन डोंगपुरी, सरदार नगर चौराहे के पास, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317 (2) बीएनएस-2023 की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का तरीका भी बताया। पुलिस के मुताबिक यासीन अपने साथी आबिद उर्फ लालू के साथ दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने इलाकों में घूमता था। इसी दौरान दोनों ऐसे मकानों पर नजर रखते थे, जो बंद रहते थे या जिनके मालिक कई दिनों से घर पर नहीं थे। मकान की रेकी करने के बाद रात में दोनों वापस पहुंचते थे।

आरोपी के मुताबिक रात करीब 12 से 1 बजे के बीच जब आसपास के लोग सो जाते थे, तब दोनों सरिया आदि की मदद से बंद मकान का ताला तोड़ते और अंदर घुसकर जेवरात व नकदी चोरी कर लेते थे। इस तरह दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने इलाके की जानकारी जुटाने के बाद रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसपोर्ट नगर का सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने किया संयुक्त निरीक्षण, यातायात नगर के प्रवेश द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरुस्त करने के दिए निर्देश

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पीली धातु की फूलदार अंगूठी, चांदी का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी के बिछुए बरामद किए हैं। इसके अलावा सोने के लॉकेट की बिक्री से प्राप्त 25 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।

मामले में यासीन का साथी आबिद उर्फ लालू अभी फरार है। वह डोंगपुरी, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर का निवासी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार आबिद उर्फ लालू के खिलाफ पहले से चोरी और नकबजनी के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना हल्द्वानी में वर्ष 2021, 2023 और 2024 में चोरी, नकबजनी और चोरी का माल रखने से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2025 में थाना लालकुआं में भी बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज बताया गया है।

पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपियों ने इस तरीके से और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ अर्जुन गिरी, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल गणेश गिरी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉