Medical
उत्तराखण्डचमोली

उत्तराखंड के माणा में भारी बर्फबारी, निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर मलबे में दबे, 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाला, राहत एवं बचाव का अधिकारी

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली। आज शुक्रवार को भारत-चीन सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के नजदीक भारी हिमस्खलन हो गया। वहां बीआरओ का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूरों के मलबे में दब जाने की खबरें आ रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए मलबे में फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। तीन लोगों को आईटीबीपी व सेना की मदद से सेना अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माणा और उसके बीच हिमस्खलन होने से मजदूरों के दबने की सूचना है। एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। सेना, आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad

एनडीआरएफ की टीम को भी मूव कर दिया गया है। इस क्षेत्र में संचार सुविधा ठप हो गई है। दूसरी ओर, हनुमान चट्टी से आगे बदरीनाथ हाई वे बर्फबारी ने एनडीआरएफ की टीम का रास्ता रोक दिया। टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है। इस इलाके में तीन दिनों से बर्फवारी हो रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, औली, गोरसों के साथ ही नीती और माणा घाटियों में तीन दिन से बर्फबारी हो रही है। जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फ जमा हो गई है।प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आईटीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉