Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाचंपावत

सेना का वाहन कार के ऊपर पलटा, हादसे में बाल-बाल बचा कार चालक

ADVERTISEMENTS Ad

टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे में बाराकोट संतोला के पास सेना का वाहन एक कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार का चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना होने से एनएच में तीन घंटे तक आवाजाही  बाराकोट संतोला के पास टनकपुर जा रहा सेना का एक वाहन पास लेते वक्त विपरीत दिशा से आ रही कार संख्या यूके 18 एल 6161 के ऊपर पलट गया। सड़क किनारे मलबा जमा होने से यह दुर्घटना घटी। कार में एकमात्र चालक ही सवार था, हादसे में वह बाल-बाल बचा, हालांकि कार को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर लोहाघाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। कार के ऊपर पलटे ट्रक को हटाने में तीन घंटे का समय लग गया। मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। वाहनों की आवाजाही बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  शाम करीब तीन बजे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉