Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

हादसा: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की कार नदी में गिरी, तीन लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली:- अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही शिक्षकों की कार शनिवार की रात रातीघाट के पास अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि यह लोग बारात में शामिल होने जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

कार के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आस-पास के स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने खाई में उतरकर कार के अंदर फंसे घायलों को रस्सी के सहारे सड़क तक लाने के बाद खैरना सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों सुरेंद्र भंडारी, पुष्कर भैसोड़ा और संजय बिष्ट निवासी अल्मोड़ा ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

वहीं घायल शिक्षक मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि कार के नदी में गिरते ही रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को गरमपानी सीएचसी भेजा। घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, हादसे में पुष्कर सिंह भैसोड़ा (50) और सुरेंद्र भंडारी (45) निवासी अल्मोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो अन्य शिक्षकों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान शिक्षक नेता संजय बिष्ट (51) निवासी पांडेखोली अल्मोड़ा की मौत हो गई। वहीं मनोज कुमार (43) निवासी दुगालखोला की हालत गंभीर होने पर उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया है। मनोज प्राथमिक विद्यालय पनुवानौला में शिक्षक हैं। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही गाड़ी को पास देते समय कार को बैक करते समय हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉