Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मौसम: पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन लगातार बढ़ी, पाले का प्रकोप बढ़ने की आशंका

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:- उत्तराखंड में मौसम शुष्क होने के बावजूद तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है, जिसके चलते पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्वतीय क्षेत्रों के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी सर्द हवाओं ने लोगों की रफ्तार कम कर दी है। न्यूनतम तापमान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण का संदेश: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोरापड़ाव में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन, फलदार पौधे रोपे और उनकी नियमित देखभाल का लिया संकल्प
Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाले का प्रकोप बढ़ने की आशंका है, जिससे आवागमन प्रभावित हो सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन चटख धूप खिलने के बावजूद भीषण ठंड से राहत नहीं मिल रही। सूर्यास्त के बाद तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है और कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम रिकार्ड हो रहा है। किसानों और ग्रामीण इलाकों में पाला पड़ने से फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के अधिकारियों के साथ की बैठक, जनपद में प्रभावित नेटवर्क व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

फिलहाल अभी कोई राहत नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र ने साफ किया है कि फिलहाल मौसम के मिजाज में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की ही उम्मीद है। रात और सुबह के समय बढ़ती ठंड व पाला यात्रा में बाधा बन सकता है, इसीलिए सावधानी बरतना आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉