Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार: 1 करोड़ 85 लाख रुपए कीमत की 618 ग्राम स्मैक बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री मिशन और  उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नैनीताल पुलिस ने वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी स्मैक बरामदगी करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसओजी नैनीताल और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक बरामद की है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 जून को काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पश्चिमी खेड़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन भवन के निकट दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 618 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और राजस्थान नंबर की एक कार बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी सगे भाइयों गजब सिंह (27 वर्ष) और सीताराम (37 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गजब सिंह के पास से 311 ग्राम और सीताराम के पास से 307 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान से स्मैक की खेप लेकर हल्द्वानी पहुंचे थे। उनकी योजना काठगोदाम रेलवे स्टेशन क्षेत्र में किसी व्यक्ति को यह खेप सौंपने की थी, जिसके बाद वे मुक्तेश्वर स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां जाने वाले थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गजब सिंह के खिलाफ राजस्थान में आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और सप्लाई चेन की भी गहन जांच की जा रही है।
इस बड़ी सफलता पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉