Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी, क्षेत्र में दहशत का माहौल, पुलिस ने जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  खनस्यूं से लगभग दो किलोमीटर आगे सड़क किनारे एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों द्वारा कपड़ों और पहचान के आधार पर शव की पहचान पानसिंह मटियाली, निवासी ग्राम ल्वाङ के रूप में की जा रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए मामला हत्या का बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की सूचना मिलते ही राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से वार्ता कर शव की शीघ्र शिनाख्त कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

हल्द्वानी पैनल से पोस्टमार्टम की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

हरीश पनेरु ने मृतक के पोस्टमार्टम को हल्द्वानी पैनल डॉक्टरों से कराने की मांग की, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या कैसे हुई, कब हुई और इस घटना में कौन-कौन लोग संलिप्त हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आधिकारिक शिनाख्त के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है लोग जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉