Medical
उत्तराखण्ड

लापता शिक्षक का शव स्कूटी समेत गहरी खाई में मिला, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad


जागेश्वर। लापता चल रहे शिक्षक का शव आरतोला के पास सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में मिला है। शिक्षक के शव के साथ ही स्कूटी भी मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश के मौसम में बरसाती गधेरे की चपेट में आने से हादसा हुआ होगा। नगर के धारानौला निवासी व वर्तमान में मकड़ाऊं में तैनात शिक्षक संजय कुमार टम्टा (35) पुत्र खीम राम टम्टा विगत शुक्रवार से लापता चल रहे थे। दन्या पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर शिक्षक की तलाश कर रही थी। जानकारी के मुताबिक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकड़ाऊं में तैनात शिक्षक संजय कुमार अपनी स्कूटी से शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे ध्याड़ी से अल्मोड़ा को निकले थे। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोज शुरू कर दी। लेकिन कहीं से भी शिक्षक का सुराग नहीं लगा।
इसके बाद परिजनों ने दन्या पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी। थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना दन्या पुलिस टीम द्वारा दो दिन लगभग तक मकड़ाऊं से पनुवानौला तक सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी की भी जांच की। सर्च अभियान के दौरान मंगलवार को गुमशुदा संजय कुमार टम्टा का शव आरतोला के पास सड़क से करीब 300 मीटर नीचे  गधेरे में स्कूटी सहित मिला। पुलिस टीम द्वारा लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर रस्सियों, स्ट्रेचर से शव को सड़क तक लाया गया। शव का पंचायतनामा भरकर शव पीएम हेतु भेज दिया। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यूपीसीएल विजिलेंस और पुलिस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 108 लोगों को पकड़ा, वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉