Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

विकासनगर में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा की हत्या, पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल, घटनास्थल से धारदार हंसिया बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/विकासनगर:- विकासनगर क्षेत्र में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा की हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जब पुलिस ने छात्रा का क्षत-विक्षत शव बरामद किया तो एक पल के लिए पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। हत्या की बर्बरता को देखकर साफ प्रतीत होता है कि हत्यारा या तो बेहद गुस्से में था या फिर उसके मन में छात्रा के प्रति गहरी रंजिश थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस को घटनास्थल से एक धारदार हंसिया बरामद हुई है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हत्यारे ने छात्रा के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसके हाथों की उंगलियां कटी हुई थीं, नाक काट दी गई थी, गला बुरी तरह रेता गया था और सिर पर भारी पत्थर से वार किया गया था। इस नृशंस हत्याकांड के बारे में जिसने भी, उसके रौंगटे खड़े हो गए।

ढालीपुर शक्ति नहर के किनारे छात्रा का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हंसिया भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हंसिया कुछ दिन पहले छात्रा के चचेरे भाई द्वारा विकासनगर की एक दुकान से खरीदी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि छात्रा ढालीपुर की रहने वाली थी और बुधवार शाम अपने चचेरे भाई के साथ दवा लेने के लिए बाइक से निकली थी। रात करीब 9 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात खोजबीन के बावजूद न तो छात्रा का पता चला और न ही उसका चचेरा भाई मिला। गुरुवार सुबह ढालीपुर शक्ति नहर के किनारे छात्रा का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और फरार चचेरे भाई की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉