Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी के निर्देश पर स्टेशनरी की दुकानों पर परगनाधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण, जांच में खामियां होने पर होगी कार्यवाही

नैनीताल/ हल्द्वानी:-  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नैनीताल जिले के सभी क्षेत्रों में परगनाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में मंगलवार को अपराह्न बाद विभिन्न स्टेशनरी की दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिकारियों ने हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल, कोटाबाग, बेतालघाट, श्री कैचीधाम क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनरी की दुकानों का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में जानकारी प्राप्त की गई कि स्कूलों द्वारा किसी निश्चित दुकान से पुस्तक खरीदने के लिए बाध्य तो नहीं किया जा रहा, किसी प्राइवेट प्रकाशक की पुस्तक खरीदने के लिए बाध्य तो नहीं किया जा रहा इस संबंध में गहनता से जानकारी ली गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान अधिकारियों द्वारा किताबों की दुकानों से यह भी जानकारी ली गई कि एनसीआरटी की पुस्तकें उपलब्ध है कि नहीं तथा ग्राहकों से प्रिंट मूल्य से अधिक धनराशि तो नहीं ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट, ऊंची चोटियों पर पड़ी बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ेगा ठंड का असर

निरीक्षण के दौरान हल्द्वानी के विभिन्न स्टेशनरी की दुकानों के निरीक्षण के दौरान टीम को यह जानकारी प्राप्त हुई कि कक्षा एक तथा उससे आगे की कक्षा में विभिन्न विद्यालयों द्वारा एनसीईआरटी के अतिरिक्त भी अन्य पुस्तक अनिवार्य की गई है साथ ही अन्य पुस्तकों के मूल्य सूची के अवलोकन से स्पष्ट पाया गया कि एनसीईआरटी की मूल्य की तुलना में अन्य पुस्तकों का मूल्य काफी अधिक है। इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु संस्तुति की गई।

इसके अतिरिक्त पुस्तक विक्रेताओं द्वारा हल्द्वानी स्थित विभिन्न विद्यालयों में प्ले नर्सरी, नर्सरी एलकेजी, यूकेजी एवं कक्षा 1 से आगे अन्य कक्षाओं में पढ़ाई जाने हेतु विद्यालयों में अधिकृत की गई पुस्तक एवं नोटबुकों का विवरण तथा मूल्य सूची प्राप्त की गई, इससे प्रतीत हुआ कि कई विद्यालयों द्वारा प्ले ग्रुप नर्सरी एलकेजी, यूकेजी का संचालन किया जा रहा है, इस संबंध में उनकी मान्यता के संबंध में शिक्षा विभाग से आख्या हेतु संस्तुति की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे कालाढूंगी, क्षेत्र के विकास के लिए की छह महत्वपूर्ण घोषणाएं, महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खोलने का ऐलान

इसी प्रकार अन्य तहसीलों, नैनीताल, श्री कैंची धाम, रामनगर में भी अधिकारियों की टीम द्वारा विभिन्न पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों में जांच की गई। जांच में जो भी खामियां पाई गई उक्त संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु संस्तुति की गई। प्रशासन की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉