Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हरेला पर्व का शुभारंभ 16 जुलाई से, फलदार सहित विभिन्न प्रजाति के लगाए जाएंगे पौधे

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी: -हरेला पर्व का शुभारंभ बुधवार 16 जुलाई से हो रहा है। हरेला पर्व के अवसर पर फलदार सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान 16 जुलाई से 15 अगस्त तक जन सहभागिता के साथ आयोजित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

जनपद नैनीताल में एक मांह तक चलने वाले हरेला पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पौधे रोपे जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने अवगत कराया कि एक माह तक आयोजित होने वाले हरेला पर्व की थीम हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ। एक पेड़ मां के नाम सरकार द्वारा निर्धारित की गई है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के सार्वजनिक स्थानों हरेला वनों, नदी, गधेरे तालाब, झीलों के किनारे विद्यालय, कॉलेज परिसरों विभिन्न पार्कों, आवासीय परिसरों आदि क्षेत्रों में वृहद रूप में पौधारोपण किया जाएगा। इस अभियान में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं स्थानीय जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों, संस्थाओं के साथ ही विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों आदि के द्वारा पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रमों का आयोजन आम जनता के साथ ही विभिन्न सस्थानों आदि के सहयोग से कराए जाएंगे।
जनपद में हरेला पर्व के अंतर्गत मुख्य रूप से फलदार प्रजाति के 50 प्रतिशत पौधों को रोपित किया जाएगा तथा इनका रख रखाव स्थानीय ग्रामीणों, संबंधित लाभार्थियों वन पंचायत, महिला युवा मंगल दलों आदि के माध्यम से कराया जाएगा। इस अभियान में आम जनता को भी शामिल करने हेतु उनके सहभागिता भी ली जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हरेला पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत पौधों को रोपित किए जाने हेतु जिला स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है।

जिसमें समस्त प्रभागों के प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य छावनी अधिकारी छावनी बोर्ड नैनीताल, नगर आयुक्त हल्द्वानी, समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारी कमांडेंट एनसीसी, होमगार्ड कृषि, उद्यान, उद्योग, जलागम, युवा कल्याण, ग्रामीण विकास विभाग सहित समस्त खंड विकास अधिकारी को सामिल किया गया है। पौधों की व्यवस्था वन विभाग, कृषि, उद्यान व ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि 16 जुलाई 2025 को जनपद का हरेला पर्व का जिला स्तरीय आयोजन नगर वन हीरानगर हल्द्वानी में किया जाएगा। जिसके नोडल अधिकारी प्रभागीय वनाधिकारी केंद्रीय वन प्रभाग हल्द्वानी होंगे। उक्त के अतिरिक्त 16 जुलाई को हनुमानगढ़ी नैनीताल, नगर वन क्षेत्र रामनगर, सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं, विकास भवन परिसर भीमताल, मंडी तिराहा हल्द्वानी विकासखंड परिसर रामगढ़, ग्राम पंचायत पाटकोट, गिनती गांव, बसानी, सलड़ी राती घाट, कोल, झड़गांव मल्ला में भी हरेला पर्व का आयोजन कर पौधारोपण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न विद्यालय व कार्यालय परिसरों, पंचायत घरों सामुदायिक भवनों, अमृत सरोवरों के निकट भी आयोजन कर पौधा रोपण किया जाएगा।

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां  समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉